फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल के बेटे की फिल्म की शूटिंग शुरू, शाहरुख ने दी बधाई

Mon, 22 May 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
करन देओल और सनी देओल
विज्ञापन
एक्टर सनी देओल के बेटे करन देओल जल्द ही बॉलीवुड में नजर आएंगे। करन 'पल पल दिल के पास' फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद सनी देओल ने दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पल-पल दिल के पास की शूटिंग शुरू, शूट पर करन का पहला दिन, मेरा बेटा बड़ा हो गया है।'
विज्ञापन


सनी के इस ट्वीट पर शाहरुख ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, 'ऑल द बेस्ट पापा। आपका बेटा आप की तरह मजबूत और जेंटल दिखता है। उसकी आने वाली जिंदगी में सब अच्छा हो।'

सनी ने करन के साथ एक फोटो भी शेयर की है। 'पल पल दिल के पास' डायरेक्टर के तौर पर तीसरी फिल्म है।

ये एक रोमांटिक फिल्म है जिसकी शूटिंग मनाली में की जा रही है। फिल्म का टाइटल धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के गाने पर आधारित है। 
  Started #palpaldilkepaas .. Karan's first day at shoot.. can't get enough.. my boy has grown big #love #actor #life pic.twitter.com/yf2kyAZFr4 — Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 22, 2017
विज्ञापन

All the best papa. He looks as tough and gentle as you. May all good things come his way.  https://t.co/75DVSGC8J0— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 22, 2017
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें