फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट
सनी देओल ने फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘हमें बेहद खुशी है कि सेंसर बोर्ड ने ‘बंटवारा 1947’ को बिना एक भी कट लगाए ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इंसानियत और प्यार की कहानी कहने वाली इस फिल्म को इस पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त से सिनेमाघरों में जरूर देखें।’
क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आ रही है।