फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा हौसला और ताकत…’ सनी देओल ने साझा की मां के साथ तस्वीर, बताया कब रिलीज होगा ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर?

Mon, 27 Jul 2026 02:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Movie Batwara 1947 Trailer Release Date: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी जानकरी अभिनेता सनी देओल ने साझा की है। यह जानकार साझा करने के साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश भी लिखा है। 

विज्ञापन
सनी देओल ने मां के साथ साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर कब आएगा, इस बारे में अभिनेता सनी देओल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन


मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए बताई ट्रेलर रिलीज की तारीख 
अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह लिखते हैं, ‘मेरी मां ही मेरा रब है। मेरा प्यार, मेरा हौसला और मेरी ताकत हैं। फिल्म ‘बंटवारा 1947’ मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं।’  आगे सनी देओल ने लिखा, ‘फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।’
 


 




 
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट 
सनी देओल ने फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘हमें बेहद खुशी है कि सेंसर बोर्ड ने ‘बंटवारा 1947’ को बिना एक भी कट लगाए ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इंसानियत और प्यार की कहानी कहने वाली इस फिल्म को इस पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त से सिनेमाघरों में जरूर देखें।’ 

क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी? 
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आ रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें