सनी देओल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। वह अपने पिता धर्मेंद्र की सेहत का जायजा लेने के लिए आए हैं। कार में वह अपने बेटे के साथ दिखे। सनी देओल काफी दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल का वायरल वीडियो देखकर फैंस की चिंता भी बढ़ गई है। सनी के अलावा, बॉबी देओल, हेमा मालिनी, एशा देओल और सलमान खान, शाहरुख खान भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। साथ ही धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस बैरिकेड लगने लगे हैं।
सनी देओल पिता धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे
वायरल वीडियो में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर काफी चिंता में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर शिकन, चिंता नजर आ रही थी। कार में पीछे उनका बेटा करण देओल भी नजर आए। वह भी बहुत दुखी दिख रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: धर्मेंद्र की सेहत जल्द ठीक होने की कामना करते दिखे फैंस, हवन और पूजा-पाठ का वीडियो वायरल
सलमान और शाहरुख खान भी हाल-चाल लेने पहुंचे, गोविंदा भी मिलने आए
घर के बाहर लगने लगे पुलिस बैरिकेड
फैंस ने दिए वीडियो पर रिएक्शन, जाहिर की चिंता
सनी देओल के वायरल वीडियो को देखकर धर्मेंद्र के फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी चिंता जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको शक्ति दे।' एक अन्य यूजर ने दुखी चेहरे वाले इमोजी शेयर किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ईश्वर पर सब पर कृपा बनाए रखे।' फैंस को सनी देओल के वीडियो के बाद धर्मेंद्र की सेहत की चिंता सता रही है।
हेमा मालिनी और बेटी एशा हॉस्पिटल पहुंचीं
सनी देओल से पहले हेमा मालिनी को ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में देखा गया। वह भी धर्मेंद्र की सेहत की स्थिति जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचीं। बाद में हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल भी हॉस्पिटल पहुंचीं। बताते चलें कि धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं है। जबकि सनी देओल की पीआर टीम की ओर से पीटीआई को बताया गया, ‘धर्मजी अभी भी अस्पताल में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह नहीं दी है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।’
परिवार के अन्य सदस्य, कई सेलेब्स हॉस्पिटल पहुंचे
कॉमेडियन भारती सिंह ने धर्मेंद्र के ठीक होने की प्रार्थना की