फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पोस्टर ब्वॉयज’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे सनी देओल हुए इस बात पर भावुक

Sun, 10 Sep 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
sunny deol
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘पोस्टर बवॉयज’ में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हाल ही में अपनी फिल्म ‘पोस्टर बवॉयज’ के प्रमोशन के लिए रेडियो के एक कार्यक्रम में पहुंचे सनी देओल भावुक हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें- 'पोस्टर ब्वॉयज' ने दूसरे दिन भी नहीं पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन

सनी ने इस मौके पर फिल्म के अलावा अपने परिवार से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से जब बॉबी को काम नहीं मिला तो इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे। हालांकि उनके इस कठिन समय में भी हमारा परिवार उनका हौसला बढ़ाता रहा।

सनी ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हमारा परिवार काफी मजबूत है और हम सब एक साथ हैं, लेकिन एक दूसरे को तकलीफ होती है तो बुरा तो लगता ही है'। बता दें जिस वक्त सनी देओल ये बातें कह रहे थे उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज फिल्म ‘पोस्टर बवॉयज’ में सनी देओल ने जंघेती वासिस जगावर चौधरी का किरदार निभाया है। सनी को इस फिल्म में एक एक्स आर्मी मैन दिखाया गया है जो सेल्फी ऑब्सेस्ड हैं। इस फिल्म में यू टर्न तब आता है जब PSA द्वारा पुरुष नसबंदी के प्रमोशन में उनके साथ बॉबी और श्रेयर तलपड़े की फोटो का इस्तेमाल हो जाता हैं।
विज्ञापन


ये फिल्म मराठी फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' का हिंदी रीमेक है। श्रेयस तलपड़े ने इस फिल्म से पहली बार डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें