कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल ने 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'लव यू पापा'। इसके साथ तीन रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। आगे लिखा है, 'सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखिए। एक हीरो, जो सिर्फ 21 साल की उम्र में अमर हो गया, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल'। यह फिल्म 01 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फैंस ने ही-मैन को किया याद
फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। मगर, बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव कर दिया। अब यह पहली जनवरी को दस्तक देगी। सनी देओल के पोस्ट पर नेटिजन्स रिएक्टर करते हुए धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'धर्मेंद्र की बहुत याद आ रही है'। बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।