एक्टर की चुनिंदा ‘ए’ फिल्मों में से एक
अब बात करते हैं इस सर्टिफिकेट से जुड़े फैक्ट की। अभिनेता सनी देओल ने अपने करियर में ज्यादातर फैमिली फिल्मों में काम किया है। सैकनिल्क के अनुसार अपने फिल्मी करियर में सनी देओल ने मात्र छह ‘ए’ सर्टिफाइड फिल्में की हैं। 'चैंपियन' (2000), 'फर्ज़' (2001), 'कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ' (2002), 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' (2002), 'मोहल्ला अस्सी' (2018) और 'चुप' (2022)। साल 2002 और 2018 के बीच 16 साल में सनी की किसी फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट नहीं मिला।
बटवारे का दर्द दिखाती है फिल्म
फिल्म ‘बटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में 1947 में हुए भारत के विभाजन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का स्क्रीनप्ले वजाहत असगर ने लिखा है। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ था।
फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल भी हैं। आमिर खान के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।