फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: फिल्म के प्रमोशन के लिए आज गाजियाबाद पहुंचेंगे सनी देओल और अमीषा, गाना भी किया जाएगा लॉन्च

Sun, 06 Aug 2023 01:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म गदर-2 के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल आज यानी रविवार को गाजियाबाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म गदर अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है। तो वहीं फिल्म गदर-2 के प्रमोशन के सिलसिले में सनी देओल और अमीषा पटेल आज यानी रविवार को गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करके दी है। बताया जा रहा है कि सनी देओल के साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी होंगी। इनके अलावा फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा सहित उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा आदि लोग भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन




वाघा बॉर्डर पर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
इससे पहले शनिवार को सनी देओल गदर 2 के प्रमोशन के लिए पंजाब के अमृतसर पहुंचे थे। सनी देओल गदर-2 की सफलता के लिए प्रार्थना करने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। करीब 20 मिनट तक सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में रहकर उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। फिर शनिवार देर शाम ही अटॉरी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दौरान सनी देओल को देखकर दर्शक और गैलरी में बैठे लोग में जोश भर गया। दर्शकों में इस दौरान भारी उत्साह रहा। इस दौरान सनी देओल ने भी 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बता दें कि 'गदर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका उत्साह सातवें आसमान पर है। इस बार तारा सिंह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने देश और अपने परिवार के सम्मान के लिए लड़ते नजर आएंगे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।

 यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में खुद को किनारे किए जाने पर छलका विवेक ओबेरॉय का दर्द, बोले- मैं असहाय महसूस करता था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें