फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ढाई किलो का हाथ और दस ढेर वाला एक्शन बंद हो'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का मानना है कि आजकल की फिल्मों में जिस तरह के एक्शन सीन दिखाए जा रहे हैं उन्हें वे काफी समय पहले ही कर चुके हैं। लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सनी देओल ने पत्रकारों से खुल कर बात की।
विज्ञापन


आने वाली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' के ट्रेलर रिलीज के दौरान सनी ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले एक्शन सीन के बारे में अपने विचार रखे।

सनी कहते हैं, 'आजकल जिस तरह के स्टंट्स दिखाए जा रहे हैं उस तरह का एक्शन तो मैं कई साल पहले ही कर चुका हूं।' उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'कोई हीरो एक मुक्का मार के दस लोगों को हवा में उडा देता है, ऐसे एक्शन की शुरुआत मैंने ही गलती से कर दी थी।'

सनी का मानना है कि अब इस तरह के एक्शन बंद होने चाहिए और दर्शकों को कुछ नया अनुभव करवाने की जरूरत है। 'घायल वन्स अगेन' 1990 में रिलीज हई सनी की फिल्म 'घायल' का सीक्वल है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सलमान के कारण आगे बढ़ी सनी की फिल्म

सनी देओल 'घायल वन्स अगेन' के साथ ही निर्देशक भी बने हैं। इसका निर्देशन सनी खुद ही कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पिता धर्मेंद्र हैं। फिल्म की रिलीज भी कई बार बदल चुकी है।

फिल्म से जुडे सूत्रों के अनुसार, सनी पहले इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज करना चाहते थे लेकिन सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से टकराव होने के कारण ऐसा हो नहीं सका।

15 जनवरी 2016 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल के साथ सोहा अली खान भी नजर आएंगी। फिल्म पर सनी देओल लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें