फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी किसको करा रही हैं इंतजार?

Mon, 02 Sep 2013 12:01 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी अब फिल्म इंडस्ट्री में इतनी बड़ी हस्ती बन गई हैं कि वह लोगों को अब इंतजार कराने लगी हैं। ताजा मामला बड़ा ही दिलचस्प है।
विज्ञापन


पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में आई सनी लियोनी का इंतजार सिर्फ उनके चाहने वाले ही नहीं करते। एकता कपूर भी उनका इंतजार कर रही हैं। यह सच है। कारण ? सनी के बिना एकता का एक काम अधूरा अटका हुआ है।

खबर है कि एकता ने ‘रागिनी एमएमएस-2’ के एक गाने को शूट करने के लिए सनी लियोनी को एक दर्जन से ज्यादा संदेश भेजे हैं, मगर यह अभिनेत्री है कि उन्हें समय ही नहीं दे रहीं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सनी लियोनी को लेकर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। लेकिन एकता को कुछ सीन जमे नहीं और उन्होंने फिल्म में एक गाना डालने की भी सोची।

एकता को लगा था कि जैसे बॉलीवुड एक्टर उनकी एक आवाज सुनकर आ जाते हैं, सनी भी चली आएंगी। लेकिन सनी शूटिंग का एग्रीमेंट पूरा होने के बाद कोई एक्स्ट्रा डेट नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन


सूत्र यह भी कह रहे हैं कि ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा’ के बॉक्स ऑफिस पर धक्के खाने के बाद एकता ‘रागिनी एमएमएस-2’ को हर हाल में हिट बनाना चाहती हैं। फिर चाहे इसमें कितना ही वक्त क्यों न लगे। ऐसे में वह बार बार सनी को संदेश भेज रही हैं। अब देखते हैं कि कब सनी सुनेंगी और कब एकता का इंतजार खत्म होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें