सार
Sunjay Kapur Inheritance Dispute Row: काफी वक्त से करिश्मा कपूर के पूर्व और दिवंगत पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में नया मोड़ आ चुका है, जो करिश्मा कपूर के तलाक से जाकर जुड़ गया है। संजय की तीसरी पत्नी की एक याचिका पर कोर्ट ने करिश्मा कपूर से जवाब मांगा है। इसी बीच संजय कपूर की बहन करिश्मा के सपोर्ट में उतर आई हैं।
करिश्मा कपूर, दिवंगत संजय कपूर, बहन मधीरा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हुआ था। इस तलाक के सभी डॉक्यूमेंट्स की सर्टिफाइड कॉपी को दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर देखना चाहती थीं। इसके लिए प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसी मामले में नया अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर की याचिका पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से जवाब मांगा है।
प्रिया कपूर को क्यों चाहिए करिश्मा कपूर के तलाक के डॉक्यूमेंट्स?
प्रिया कपूर ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक के कोर्ट रिकॉर्ड की सर्टिफाइड कॉपी मांगी थी। इसे लेकर ही एक याचिका कोर्ट में दायर की। दरअसल, प्रिया अपने दिवंगत पति संजय कपूर द्वारा किए गए फाइनेंशियल अरेंजमेंट, बच्चों (करिश्मा कपूर के बच्चे) की कस्टडी से जुड़े अरेंजमेंट्स का पता लगानी चाहती हैं। यह जानकारी उन्हें करिश्मा और संजय कपूर के तलाक के रिकॉर्ड्स से पता चलेगी। प्रिया की याचिका को लेकर ही कोर्ट ने करिश्मा कपूर से जवाब मांगा है।
संजय कपूर की बहन ने प्रिया के फैसले पर उठाए सवाल
प्रिया कपूर की याचिका और कोर्ट के आदेश के बाद दिवंगत संजय कपूर की बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के सपोर्ट में उतर आई हैं। एएनआई से की गई बातचीत में मधीरा कपूर स्मिथ कहती हैं, ‘जो कुछ हो रहा है, वह कुछ चीजों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। अगर मेरे भाई को यह बात प्रिया के साथ शेयर करनी होती, तो वह शादी के समय ही शेयर कर देता। अब मुझे समझ नहीं आता कि प्रिया यह सब क्यों करने की कोशिश कर रही है। मुझे लगता है कि तलाक (करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक) एक गोपनीय मामला होता है। फिर इस मामले में बच्चे भी शामिल हैं। ऐसा नहीं है कि यह बिना बच्चों वाला तलाक है। मुझे नहीं लगता कि यह किसी और का मामला है।’
क्या है पूरा मामला?
काफी समय से दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है। इस केस में अब तक कई लोग अपना-अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। कोर्ट में मामला करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच चल रहा है। इस मामले में बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मधीरा कपूर पहले भी करिश्मा कपूर के बच्चों का बच्चों कर चुकी हैं।