फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunjay Kapur: संजय कपूर की बहन ने किया करिश्मा कपूर के बच्चों का सपोर्ट, बिजनेसमैन की वसीयत से जुड़ा है मामला

Wed, 10 Sep 2025 11:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunjay Kapur Assets Row: बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को बिजनेसमैन की सारी संपत्ति का खुलासा करने के निर्देश दिए। यह निर्देश कोर्ट ने संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चाें द्वारा दायर याचिका पर दिया। इस बात का स्वागत बिजनेसमैन की बहन मंधीरा ने भी किया है। जानिए, क्या बोलीं बिजनेसमैन की बहन करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में? 

विज्ञापन
संजय कपूर की बहन मंधीरा, करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट में बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति और विरासत से जुड़ा एक मामला चल रहा है। यह लगभग 30,000 करोड़ की संपत्ति का मामला है। संपत्ति को लेकर संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा के बच्चों ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिए। संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को पूरी संपत्ति का खुलासा करने के लिए कहा गया है। इस फैसले पर बिजनेसमैन संजय की बहन ने खुशी जाहिर की और करिश्मा कपूर के बच्चों को अपना सपोर्ट दिया। 

भारतीय न्याय व्यवस्था पर संजय कपूर की बहन को है विश्वास

विज्ञापन

एएनआई से की गई बातचीत में संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ कहती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार परिवार को कुछ पता चलेगा और उन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ तो जानकारी होगी। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास है, इसलिए उम्मीद है कि इससे हर चीज में अधिक स्पष्टता, अधिक पारदर्शिता होगी। 

करिश्मा कपूर के बच्चों को क्यों किया सपोर्ट 
मंधीरा करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका को भी अपना सपोर्ट देती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं समायरा और कियान (करिश्मा कपूर के बच्चे) के साथ खड़ी हूं। जिन लोगों को उनके और पिता(संजय कपूर) के रिश्ते में बारे में पता है, उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि संजय की वसीयत में बच्चों को क्यों शामिल नहीं किया गया, यह बात समझ से परे है। यही वजह है कि मैं उनके साथ खड़ी हूं।’  
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी
हाई कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों बेटी समायरा कपूर और नाबालिग बेटे कियान द्वारा दायर शिकायत दर्ज कर ली, जिसमें उनके दिवंगत पिता की कथित वसीयत को चुनौती दी गई। अदालत ने संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें