बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यूट्यूब चैनल पर, वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही में सुनीता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि गोविंदा एक पति के तौर पर अच्छा उदाहरण नहीं हैं। इतना कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने जिंदगी नहीं जी है।
गोविंदा को लेकर दुख होता है
अभिषेक व्यास के साथ बातचीत में सुनीता ने गोविंदा के बारे में कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे हैं, वह बहुत अच्छे भाई हैं। मगर, एक पति के तौर पर वह अच्छे नहीं हैं। एक पति के तौर पर मुझे क्या चाहिए, मुझे पार्टी करने का शौक है। बाहर डिनर के लिए जाओ, हॉलीडे के लिए जाओ। उनकी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजर रही है। वह 60 साल के हैं लेकिन कभी अपने लिए नहीं जिए। इससे मुझे दुख होता है।
गोविंदा, सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा जैसा बेटा चाहिए
सुनीता ने आगे कहा, 'आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? आपने कुछ नहीं देखा। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए। अब पछताने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते ना अभी? अब 40 साल बीत गए हैं, अब तो सोचना भी गुनाह है।
गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता 1990 के दशक में शुरू हुआ था। सुनीता उनसे तब मिली थीं, जब वे दोनों बहुत छोटे थे। उन्होंने मार्च 1987 में चुपके से शादी कर ली। उस समय शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया था। उस वक्त गोविंदा फिल्मों में अपनी पहचान बना रहे थे।
सुनीता आहूजा और गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल के बच्चे
कई वर्षों तक उन्होंने अपनी शादी को छिपाकर रखा और अपनी बेटी के जन्म के बाद ही इसका खुलासा किया। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी टीना आहूजा, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है। बेटा यशवर्धन आहूजा अभी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहा है।