फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं सुनीता आहूजा, साझा की फिल्म की जानकारी; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Sun, 12 Jul 2026 12:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Ahuja Bollywood Debut: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
यशवर्धन, सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा ने पिछले काफी समय से फिल्मों और अपने शानदार गानों से हमारा मनोरंजन किया है। अब उनकी पत्नी भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सुनीता ने इस बात का खुलासा करते हुए जानकारी दी। 

एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन

सुनीता आहूजा अब अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर बना रही हैं।

यश के डेब्यू को लेकर सुनीता ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में वह अपने बेटे यश की मां का ही रोल निभाएंगी।

बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ गोविंदा - फोटो : X

कब रिलीज होगी फिल्म? 
सुनीता ने कहा, ‘मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं। सितंबर में फिल्म रिलीज होगी। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से ही मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया था और हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है। यश की फिल्म में मैं उसकी मां का रोल कर रही हूं। शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं।’

सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटे को प्यार देने की अपील की 
इसके साथ ही सुनीता ने लोगों से अपने बेटे के लिए प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सब मेरे बेटे यश को भी वही प्यार और आशीर्वाद दें, जो आपने हमेशा मुझे दिया है।’

विज्ञापन

टीना आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@tina.ahuja
बेटी कर चुकीं है डेब्यू
बता दें कि सुनीता और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा पहले ही एक्टिंग में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाया

वहीं, सुनीता हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में नजर आई थीं, जहां उनकी कई कंटेस्टेंट्स से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, खासकर एक्टर राम कपूर के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें