सुनीता ने क्या कहा?
शो के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा, 'कश्मीरा, जो आदमी अपनी पत्नी का सम्मान करता है, वही असली हीरो है। जो आंखों से गोली मारता है और तीसरे पक्ष के पास चला जाता है, तो उसे घुटनों पर गोली लग जाती है।'
'लोग गायब भी हो जाते हैं'
जब कृष्णा ने कहा कि सुनीता को देखकर बड़े-बड़े सुपरस्टार भी कांप जाते हैं, तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, 'कांपते हुए तो वे गायब भी हो जाते हैं।' एक और मौके पर कश्मीरा ने जब कृष्णा की जोड़ी की बात की तो सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ये उनकी आदत है, इसलिए तो गोली चल जाती है। मैंने तो गोली भी नहीं चलाई, फिर भी ये सब हो गया।'
गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता का रिश्ता बहुत पुराना है। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। मार्च 1987 में दोनों ने चुपचाप शादी कर ली, जब गोविंदा फिल्मों में नए-नए आए थे। कई साल तक उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। बेटी के जन्म के बाद ही इसकी खबर बाहर आई।
गोविंदा और सुनीता की एक बेटी टीना आहूजा (जो पहले फिल्मों में आ चुकी हैं) और बेटा यशवर्धन आहूजा है। गोविंदा ने 'राजा बाबू', 'भागम भाग', 'कुली नंबर 1', 'पार्टनर' जैसी कई हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। पिछले कुछ समय से वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: नरगिस दत्त की पुण्यतिथि पर बेटी प्रिया ने मां को दी श्रद्धांजलि, बताया उन्हें अपनी 'सबसे बड़ी प्रेरण