गोविंदा और सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब 90s का वक्त खत्म हो गया
- सुनीता ने आगे बताया कि उनके पति के दोस्तों ने उनके दिमाग में एक तरह की गलत सोच डाल दी है।
- उन्होंने कहा, ‘उसके दिमाग में एक मिथ डाल दिया है उसके सर्कल वालों ने, 'सर, आप तो हीरो नंबर 1 हो, चलेगी पिक्चर तो।’
- इस पर सुनीता ने कहा कि अब समय बदल चुका है और 90 के दशक जैसा दौर नहीं रहा।
- सुनीता ने कहा, ‘मैंने बोला, 'कहां चलेगी भैया पिक्चर? कहां चलती है सोलो हीरो की पिक्चर आजकल?' मैं बोलती हूं, 'चिची, अब 90s का वक्त खत्म हो गया। अब 2025 है। आज तुम देखो, नेटफ्लिक्स, ओटीटी, ये सब चल रहा है।’
- उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा अभी भी अपने आसपास के लोगों की तारीफों वाली दुनिया में रह गए हैं।
- उन्होंने कहा, ‘पर वो तो वाह-वाह प्रोडक्शन में रह गया है। मुझे गुस्सा आता है इस बात से। मैं उसे बोलती हूं, 'अपना सर्कल बदलो।’
गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे। बताया जाता है कि उनकी शादी को सीक्रेट रखने की सलाह दी गई थी, ताकि उनकी 'एलिजिबल बैचलर' वाली इमेज बनी रहे और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग पर असर न पड़े।
इसी वजह से गोविंदा शादीशुदा होने के बावजूद कुछ समय तक पब्लिक में एक बैचलर के तौर पर ही पेश किए जाते रहे। करीब दो साल तक दोनों ने अपनी शादी को लोगों की नजरों से दूर रखा।
साल 1989 में जब उनकी बेटी टीना, जिन्हें अब नर्मदा आहूजा के नाम से जाना जाता है, का जन्म हुआ, तब दोनों के रिश्ते के बारे में लोगों को पता चला।
ये भी पढ़ें- कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? 16 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग; कुछ ऐसे हुई अर्जुन रामपाल से पहली मुलाकात