तोड़ दी थी सुनीता से सगाई
इस इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि वो नीलम से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। मगर उनकी शादी सुनीता से तय हो चुकी थी। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो गई थी। नीलम के लिए उन्होंने सुनीता से सगाई तोड़ दी। इस सब के बाद भी वो और नीलम एक नहीं हो सके क्योकिं गोविंदा की मां सुनीता को बहू के रूप में देखना चाहती थीं। अंत में एक्टर मां के साथ किया अपना वादा निभाने के चलते और उनके डर से सुनीता से शादी करने के लिए मजबूर हो गए।
सुनीता से कहता था कि नीलम जैसी बनें
बातचीत के दौरान गोविंदा ने कहा था, ‘मैंने सुनीता के साथ शादी का फैसला किया था। मैं इस रिश्ते को निभा रहा था। मगर नीलम कोठारी के प्रति मेरा अलग ही आकर्षण था। मैं देख रहा था कि इतनी कम उम्र में नाम और शोहरत हासिल करने के बाद भी वो काफी साधारण थीं। मैं उनकी तारीफ दोस्त, परिवार और सुनीता सबसे करता। यहां तक की सुनीता से कहता था कि वह नीलम की तरह बन जाएं। यह सुनकर सुनीता को बुरा लगता तो वो कहतीं थीं- ‘मैं जेसी हूं वैसी ही रहूंगीं और तुमने ऐसे ही मुझसे प्यार किया है।’
सुनीता से रिश्ते को लेकर नहीं थे सीरियस
अपने और सुनीता के रिश्ते के बारे में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें नहीं लगा था कि ये मिलना-मिलाना रिश्ते में बदल जाएगा। वो तरक्की के रास्ते पर थे और अपने साथ घूमने फिरने किसी लड़की को ढूंढ रहे थे। मगर एक दिन सेट पर उनके बड़े भाई आ गए। उस दिन उनका कोई रोमांटिक शूट होना था। मगर वह ठीक तरह कर नहीं पा रहे थे। उनके भाई ने उन्हें सलाह दी कि एक्टर को किसी के साथ अफेयर कर लेना चाहिए ताकि वो इस तरह के सीन देने में सहज महसूस करें। आगे गोविंदा ने कहा- ‘भाई की यह सलाह सुनने के बाद मैं सुनीता से मिला और इसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी।’