फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल पांच फिल्मों में दिखेंगे सुनील शेट्टी

Wed, 16 Jan 2013 12:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सुनील शेट्टी की इस साल पांच फिल्में रिलीज होने जा रहीं हैं। एक तरह से यह उनका बड़ा कमबैक होगा। 2012 में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। वह आखिरी बार 2011 में फिल्म 'थैंक यू' में दिखाई दिए थे। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने कहा कि लंबे कॅरियर में इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आपकी कोई भी फिल्म एक साल रिलीज न हो। फर्क इस बात से पड़ता है कि आपकी वापसी कैसी रही। इस साल मैं अच्छी वापसी कर रहा हूं।
विज्ञापन


 2013 में एक के बाद एक मेरी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पिछले कुछ समय से कॉमेडी फिल्में करते आए सुनील इस साल जिन फिल्मों में दिखेंगे उनमें हर फिल्म अलग-अलग कैटेगरी की है। 2013 में उनकी 'एनीमी', 'किक', 'चाय गरम', 'अफरा तफरी' और 'मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है' फिल्में आ रही हैं। यह सभी फिल्में अलग-अलग जोन की हैं। आशु त्रिखा की 'एनीमी' में वह मिथुन चक्रवर्ती उनके साथ हैं। यह फिल्म एक्शन ड्रामा है। 'किक' फिल्म में सुनील शेट्टी पुलिस की भूमिका में हैं। इस फिल्म में लीड रोल सलमान खान कर रहे हैं।

 'मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है' में सुनील शेट्टी के साथ उदिता गोस्वामी, राजपाल यादव और ओम पुरी हैं। यह फिल्म सोशल ड्रामा है। 'चाय गरम' कॉमेडी फिल्म है जिसमें गोविंदा, ईशा देओल, सेलीना जोटली, जावेद जाफरी, राजपाल यादव, और अनुपम खेर हैं। 'अफरा तफरी' में वह फिर एक बार गोविंदा के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें