सुनील ग्रोवर जितनी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं उससे कहीं ज्यादा लोगो की टांग खींचने के लिए मशहूर हैं। इस बार मामला चंदन प्रभाकर और सुनील ग्रोवर से जुड़ा है।
दरअसल, चंदन प्रभाकर ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फोटो पोस्ट करते हुए चंदन ने लिखा कि कई बार आपकी बॉडी का पॉश्चर आपको डिफाइन करता है। इसी फोटो और कैप्शन को लेकर सुनील ग्रोवर ने चंदन की टांग खींचाई कर डाली।
पढ़ें- कपिल शर्मा ने दी सफाई 'मैं सिद्धू जी को शो से रिप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकता'
सुनील ने उनकी फोटो पर सवाल करते हुए ट्वीट किया कि इस पिक्चर में आप क्या डिफाइन करने की कोशिश कर रहे हो? अपनी बॉडी का पॉश्चर या फिर आपके पीछे की बिल्डिंग की खूबसूरती?
sometimes posture of ur body defines u...love pic.twitter.com/mqiG3ISlDq
— Chandan Prabhakar (@haanjichandan) 18 August 2017
Is this picture what r u trying to define, the poster of ur body or beauty of the building behind you? https://t.co/9KXldf0gOY
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) 18 August 2017
जब से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो से रुखसती ली है तभी से फैंस में उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है। सुनील के इस कमेंट पर अभी तक चंदन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पढ़ें- शराब के नशे में इस एक्टर ने एयर होस्टेस के साथ की बदतमीजी !
कपिल के शो पर वापसी ना करने के फैसले के चलते पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि जल्द ही सुनील ग्रोवर अपना नया शो लेकर आएंगे। लेकिन फिलहाल सुनील की टीवी पर वापसी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। चर्चा है कि सुनील अक्षय कुमार के साथ एक शो को होस्ट कर सकते हैं।