नातिन इवाराह के साथ शेयर की फोटो
सुनील शेट्टी कभी माना की क्रश थीं। फिर मोहब्बत हुई और एक-दूसरे का हाथ थामा। परिवार में दो बच्चों का स्वागत किया। आज कपल नाना नानी बन चुके हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुनील शेट्टी ने अपने और माना के सफर को कुछ इसी अंदाज में बयां किया है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे और माना अपनी नातिन यानी अथिया शेट्टी की बिटिया के साथ बैठे दिख रहे हैं।
कौन हैं माना शेट्टी?
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं। बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई है और कपल के एक बिटिया है। अहान शेट्टी भी एक्टर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' है। सुनील शेट्टी जहां एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, वहीं माना एक सफल बिजनेसवुमन हैं और साथ ही समाजसेवी हैं।