अथिया शेट्टी-केएल राहुल बेबी इवारा के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
24 मार्च 2025 को हुआ एवारा का जन्म
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी एवारा का स्वागत किया। उन्होंने केएल राहुल के जन्मदिन पर दुनिया को अपनी बेटी का नाम बताया और समझाया कि एवारा (Evaarah) का मतलब है ‘भगवान का तोहफा’।
जन्म के बाद से ही अथिया और राहुल ने एवारा को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रखा है। उन्होंने कभी-कभी उसकी झलक तो दिखाई है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया।