Suniel Shetty-Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने किया इंस्पायर
एक्टर ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन और सुनील गावस्कर उनकी इंस्पिरेशन हैं। दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने इंस्पिरेशन को लेकर बात की थी। साथ ही उन्होंने लोगों को अपना आइकॉन चुनने की सलाह दी थी। सुनील ने लिखा-हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की वजह से मैंने एक्टर बनने का सपना देखा और उनसे काफी कुछ सीखा। एक पिता की तरह मैं उनका सम्मान करता हूं और वो भी मुझे प्यार करते हैं। वह उन लोगों में से हैं जो आधी रात में मुझे जन्मदिन की बधाई देते हैं। उन्होंने हमारे लिए एक विरासत की शुरुआत की है।
चचेरे भाई ने दी प्रेरणा
साथ ही उन्होंने अपने चचेरे भाई सुधीर शेट्टी को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके जरिए ही परिवार को मुश्किल समय में संभाल पाना आसान रहा है। उन्होंने सिखाया है कि मुश्किल वक्त पर किस तरह से डटकर खड़ा रहना होता है। वहीं, मेरे मार्शल आर्ट मास्टर सेंसई परवेज मिस्त्री ने भी मुझे अपनी लाइफ में अनुशासित बनाया है। हमेशा आगे बढ़ना और कभी हार न मानना सिखाया है।
Jawan: ईद के मौके पर आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का टीजर? यहां जानें पूरी डिटेल