कई रिपोर्ट्स में इन कारणों का भी किया गया जिक्र
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि साजिद नाडियाडवाला ने शुरू में ‘सनकी’ को आगे बढ़ाया था और प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा डिजिटल सौदा भी किया था। हालांकि, इस सबके बावजूद सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से कम कमाई के कारण प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। इसके साथ ही कथित तौर पर अहान के सपोर्ट स्टाफ का अत्यधिक खर्च भी इसका कारण बना। लेकिन अब सुनील शेट्टी ने अहान के सपोर्ट स्टाफ के खर्च की बात को झूठा करार दिया है।
यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं
चार साल बाद ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए अहान
अहान शेट्टी ने साल 2021 में आई एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद लगभग चार साल से अधिक समय तक वो बड़े पर्दे से दूर रहे। अब इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ अहान की दूसरी फिल्म है। फिल्म में उन्होंने नेवी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं अहान के काम को भी पसंद किया गया है।