फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने फिल्म पलटन को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 02 Nov 2017 04:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में सुनील शेट्टी के होने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में सारे कयासों पर विराम लगाते हुए सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है। 

पढ़ें-'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के दौरान सलमान की तबीयत हुई थी खराब, जानिए क्यों?
 
विज्ञापन

2 of 4
जल्द ही डायरेक्टर जेपी दत्ता जंग पर आधारित एक फिल्म 'पलटन' बनाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अभिनय के लिए सोनू सूद, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
बाद में इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अभिनय को लेकर संशय बन गया। कयास लगाए जाने लगे कि वो अब इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। फिलहाल सुनील शेट्टी ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस को जानकारी दी।
  Love & Light to the #PALTAN gang — Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2017


 
विज्ञापन

4 of 4
सुनील शेट्टी ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि वो फिल्म 'पलटन' से अलग नहीं हुए हैं। सुनील शेट्टी ने बताया है कि, ‘आप उन लोगों की फिल्मों से बाहर नहीं जाते हैं, जिन्होंने आपको एक अच्छा इंसान और कलाकार बनने में मदद की है। मुझे ऐसी खबरों पर दया आती हैं। जेपी दत्ता सर की मैं बहुत इज्जत करता हूं।’
  U dnt wlk out of D movie of a man who helped mould u into D person&actor u r 4  petty speculations.My lv/respect 4 JP sir gs beyond D movies pic.twitter.com/z1ljHGXpLk — Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2017



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें