अजय देवगन और जैकी श्रॉफ की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn, @apnabhidu
अजय ने बताया ‘दिलवाला’
एक्टर अजय देवगन ने सुनील के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ के दौरान ली गई फोटो शेयर कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थ डे सुनील अन्ना, एक दिलवाले की तरफ से दूसरे दिलवाले को।’
जैकी श्रॉफ ने लगाई स्टोरी
जैकी श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुनील शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी और सुनील की मस्तीभरे अंदाज में ली गई फोटो को स्टोरी पर लगाया। इसके साथ ही अपने अंदाज में लिखा, ‘हमेशा के लिए असली भिडू।’
अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @athiyashetty, @ahan.shetty
दोस्तों ही नहीं, परिवार से भी मिली बधाई
इस खास मौके पर सुनील शेट्टी के बच्चे कहां पीछे रहने वाले थे? उन्होंने भी पापा को सोशल मीडिया पर विश किया। बेटी अथिया शेट्टी ने अपने बचपन की फैमिली फोटो स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
वहीं बेटे अहान शेट्टी ने भी अपने पापा को मुबारकबाद दी। अपनी और पापा की फोटो की स्टोरी पर शेयर करते हुए अहान ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।'
सोनू सूद और निधि दत्ता की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @sonu_sood, @nidhiduttaofficial