फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्में ना करने के बावजूद कम नहीं हुआ सुनील शेट्टी का रुतबा, आज चलाते हैं करोड़ों का कारोबार

Sun, 11 Aug 2019 01:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
suniel shetty - फोटो : social media
सुनील शेट्टी पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, हालांकि 2020 में उनकी 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं । इनमें दो तमिल और एक हिंदी फिल्म है । आज सुनील शेट्टी अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । 90 के दशक के हिट हीरो रह चुके सुनील ने अब तक 110 फिल्मों में काम किया है । अब सुनील फिल्मों में अपनी दूसरी इनिंग शुरू करने जा रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 8
suniel shetty - फोटो : social media
सुनील के फिल्मी करियर में तो कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उनका साइड बिजनेस दिनों-दिन तरक्की करता रहा । सुनील शेट्टी के कई रेस्त्रां और कपड़ों का व्यापार है । वहीं उनकी पत्नी माना शेट्टी के डेकोर सेंटर हैं । सुनील शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही माना से शादी कर ली थी । 25 की उम्र में करियर शुरू करने वाले सुनील की पहली फिल्म 'बलवान' थी । इस फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती के साथ काम किया था ।
विज्ञापन

3 of 8
suniel shetty
रिपोर्ट्स की मानें तो 'बलवान' में सुनील शेट्टी के साथ काम करने के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार नहीं थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि सुनील शेट्टी उस वक्त न्यूकमर थे। आखिर में दिव्या भारती ने सुनील के साथ ये फिल्म साइन की। हिंदी के अलावा सुनील ने मलयालम, तमिल और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है । सुनील फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं ।

4 of 8
Suniel Shetty
सुनील ने 'हेरा-फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'गोपी-किशन' और 'वेलकम' जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया । साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था । एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील का करियर नीचे जाने लगा । उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया । 

फैन ने पूछा क्या आप दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं, टाइगर ने कहा- 'मेरी औकात नहीं है भाई'
विज्ञापन

5 of 8
Suniel Shetty
सुनील भी बॉलीवुड में बने रहने के लिए फिल्में करते रहे लेकिन बात नहीं बनी । फिलहाल वो अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं । सुनील शेट्टी का एक प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर भी है । सुनील ने फिल्म 'खेल', 'रक्त' और 'भागम भाग' जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं । सुनील का FTC नाम से एक ऑनलाइन वेंचर भी है । यह बॉलीवुड को नए टैलेंट खोजकर देता है । मुंबई में सुनील का  Mischief Dining Bar और Club H20 नाम से क्लब भी हैं ।
विज्ञापन

6 of 8
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी बचपन में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे । लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाया । जब सुनील थोड़ा फ्री हुए तो उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया । अब वो मुंबई हीरो क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं । वहीं सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी की होटल 'रॉयल इन' नाम से एक रेस्त्रां चेन चलती है। साउथ में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं जहां साउथ का स्पेशल व्यंजन उड्डुपी मिलता है । सुनील शेट्टी का लाइफस्टाइल रॉयल है। इतना बड़ा कारोबार संभालते हुए सुनील शेट्टी अपने फिजीक का खास ध्यान रखते हैं । सुनील टीवी के फिटनेस रियलिटी शो 'इंडियाज असली चैंपियन है दम' को होस्ट भी कर चुके हैं ।
विज्ञापन

8 of 8
suniel shetty
फिटनेस के मामले में सुनील शेट्टी युवाओं को भी मात देते हैं । उनकी कमर सिर्फ 28 इंच की है और वो पिछले 25 सालों से इसी नाप की जीन्स पहन रहे हैं । इस बात को वो बड़े गर्व से बताते हैं । अपनी इस कमर साइज को मेनटेन करने के लिए सुनील शेट्टी एक कठिन रूटीन भी फॉलो करते हैं । सुनील हेल्दी और सिर्फ घर का खाना खाते हैं । जंक फूड और तले हुए खाने को वो हाथ भी नहीं लगाते । सुनील शेट्टी की तरह ही उनका बेटा अहान शेट्टी भी जिम फ्रीक है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें