सुनील शेट्टी ने सीसीआई में किया पहली टीम का ऐलान
- फोटो : amar ujala
सुनील शेट्टी बताते हैं, "50 साल से ऊपर के इन खिलाड़ियों का ओवर फिफ्टीज क्रिकेट वर्ल्ड कप में शामिल होना बहुत खुशी की बात है। हमेशा से मेरा ये मानना रहा है कि किसी को वह काम करना बंद नहीं करना चाहिए जो करना उसे पसंद है और यह टूर्नामेंट क्रिकेट के जुनून को एक ऐसे देश में बढ़ने का मौका देता है जहां क्रिकेट लोगों की रगों में दौड़ता है।"
ओवर 50s क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च, 2020 को खेलेगा। भारत पहली बार ओवर 50s क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है। उसे पूल ‘बी’ में पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के साथ रखा गया है। पूल 'ए' में ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।