चर्चित अभिनेता सुनील शेट्टी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में शामिल हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने देसी वेलनेस ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है और कंपनी स्थानीय भागीदारों के लिए 'वोकल फॉर लोकल' की विचारधारा से जुड़ गए हैं।
इस बारे में सुनील शेट्टी कहते हैं, “भारतीय परिवार के प्रत्येक सदस्य की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फिटनेस अभियान केंद्रित है। मौजूद समय में लोगों के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है। सही खानपान की आदतों के साथ प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए बहुत जरूरी बन गया है।” इस अभियान में सुनील शेट्टी के साथ जुटे प्रणय जैन कहते हैं, "हमारा नारा है बॉडी फर्स्ट। इसमें नवीन पोषक तत्वों, प्राकृतिक और आयुष थीम वाले उत्पादों को हर भारतीय तक पहुंचाने पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा।”