फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: सुनील बोले- हर बार आपसे सीखा, अजय देवगन और काजोल समेत सेलेब्स ने ऐसे किया बिग बी को बर्थडे विश

Sun, 11 Oct 2026 02:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Wish Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन पर बधाई दी है। कईयों ने अच्छी पोस्ट लिखी है।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सेलेब्स ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फिल्मी सितारों, फिल्ममेकर्स और दूसरी मशहूर हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस दिग्गज स्टार के भारतीय सिनेमा पर प्रभाव को सराहा।
विज्ञापन


सुनील शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि अमिताभ बच्चन से जब भी मिला हूं उत्साहित रहा हूं। उनसे हर बार कुछ नया सीखने को मिला है।

विज्ञापन


अजय देवगन
अजय देवगन ने अभिनेता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आप उम्र के साथ सीनियर होते जा रहे हैं, मगर आपकी ऊर्जा जवानों वाली है।



काजोल
काजोल ने दिग्गज अभिनेता के साथ एक तस्वीर शेयर की। जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री ने लिखा आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।



संजय दत्त
अभिनेता ने अमिताभ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आपने मुझसे प्यार दिया है। आप मेरे हीरो हैं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। आपके साथ काम करना मेरे लिए फख्र की बात है।



फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने अमिताभ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मैं आपको प्यार करती हूं अमित जी।



चिरंजीवी
चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अमिताभ को अपना सबसे प्रिय गुरु जी बताया। उन्होंने लिखा सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें