साल 1980 से लेकर अब तक अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार के दिन प्रशंसकों से घर के बाहर मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। 23 मार्च रविवार के दिन भी अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानिए, इस मुलाकात में किन-किन बातों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।
अमिताभ ने किया अभिवादन-फैंस को दिए तोहफे
अमिताभ बच्चन और फैंस के बीच रविवार को हुई मुलाकात के वीडियो में बिग बी फैंस के सामने हाथ हिलाते हुए नजर आए, नमस्कार करते दिखे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फैंस को कुछ तोहफे भी बांटें। फैंस भी अमिताभ बच्चन की हर झलक को अपने फोन कैमरा में कैद करते दिखे।
ये खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस
बिग बी की जैकेट ने खींचा यूजर्स का ध्यान
वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन ने एक बैगी जैकेट पहनी हुई है। इस बात पर भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। एक यूजर्स लिखता है, ‘बिग बी ने ट्रिपल एक्सएल जैकेट पहन ली है।’ वहीं कुछ यूजर्स अमिताभ के इस स्टाइल की तारीफ करते दिखे। इसी वीडियो में अमिताभ बच्चन के पीछे एक घर नजर आ रहा है, जिसकी खिड़की पर एक व्यक्ति खड़ा नजर आया। इस व्यक्ति पर भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। कई लोगों ने पूछा कि ये व्यक्ति कौन है? जो अमिताभ बच्चन के घर के आसपास रहता है।
ये खबर भी पढ़ें:
Be Happy: अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से गदगद हुए अमिताभ, कहा- ‘इससे गर्व की बात और कुछ नहीं’
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘भूतनाथ 3’ की शूटिंग कर सकते हैं। साथ ही वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे हिस्से में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।