फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुंदर पूनम’ की पहली झलक आई सामने, रहस्यमयी किरदार में दिखीं सान्या मल्होत्रा; इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Mon, 23 Mar 2026 02:30 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Sundar Poonam Movie First Look: सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘सुंदर पूनम’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। एक्ट्रेस का लुक इस फिल्म में काफी रहस्यमयी दिख रहा है। यूजर्स को लगता है कि फिल्म ‘सुंदर पूनम’ एक असल मर्डर से प्रेरित है। 

विज्ञापन
फिल्म 'सुंदर पूनम' के फर्स्ट लुक में सान्या मल्होत्रा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सुंदर पूनम’ के फर्स्ट लुक में सान्या मल्होत्रा दुल्हन के जोड़े में नजर आईं। फर्स्ट लुक देखकर लगता है कि वह कोई आम दुल्हन नहीं है, उनके किरदार में कई परतें हैं। फर्स्ट लुक से लगता है कि फिल्म ‘सुंदर पूनम’ अपने स्टोरी से दर्शकों को चौंका देगी, इसमें थ्रिलर, सस्पेंस की डोज मिलेगी। 

फिल्म के फर्स्ट लुक में क्या खास दिखा?

विज्ञापन

‘सुंदर पूनम’ के फर्स्ट लुक में सान्या मल्होत्रा दुल्हन बन है, उसका फोन लगातार बज रहा है। जिसमें सुंदर और राजू नाम के नंबर से फोन आ रहा है। आखिर में दुल्हन मुस्कुराती है। पीछे से एक खबर सुनाई देती है कि एक शादी-शुदा जोड़ा कश्मीर में गायब हो गया। 



जुनूनी प्यार और उलझा देने वाली कहानी दिखेगी
इस फिल्म में एक नया शादी-शुदा जोड़ा कश्मीर हनीमून पर जाता है। हनीमून के दौरान यह जोड़ा अचानक लापता हो जाता है। इसके साथ ही दुल्हन पूनम से जुड़ा एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है। इसमें उसकी जुनून भरी प्रेम कहानी है और उलझा हुआ अतीत है, जो दर्शकों को चौंकाने के लिए काफी है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा नया घर, परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें; लिखी दिल छू लेने वाली बात 

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये फिल्म 
फिल्म ‘सुंदर पूनम’ में सान्या मल्होत्रा के अलावा आदित्य रावल और विक्रम मल्होत्रा भी नजर आएंगे। फिल्म को पुलकित ने निर्देशित किया है। यह प्राइम वीडियो पर जल्द ही रिलीज होगी। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें