फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suman Kalyanpur: जब लता मंगेशकर की जगह सुमन कल्याणपुर ने गाए मोहम्मद रफी के साथ गानें, जानें पूरा किस्सा

Tue, 28 Jan 2025 09:03 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गानों को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाने वाले सुमन कल्याणपुर का आज जन्मदिन है। आइए इस खास दिन पर आपको बताते हैं उनके और मोहम्मद रफी से जुड़ी बातों के लिए।
विज्ञापन
सुमन कल्याणपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनोखी आवाज की मालकिन सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को ढाका में हुआ। सुमन को उनकी आवाज में गाए शानदार गानों के लिए जाना जाता है। सुमन का परिवार बाद में मुंबई आ गई। सुमन ने कई सारे बड़े गायकों के साथ गाने गाए। तलक महमूद ने भी उनके साथ गाना गाने की इच्छा जताई थी। एस डी बर्मन के लिए भी गायिका ने कई गाने गाए। 
विज्ञापन

मोहम्मद रफी के साथ गाए गाने
कहा जाता है कि लता मंगेशकर की आवाज और सुमन कल्याणपुर की आवाज में कोई अंतर है, इस बारे में फैंस समझ नहीं पाते थे। हालांकि, उन्होंने अपनी अलग पहचान जरूर बनाई। खबरों के मुताबिक जब लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की लड़ाई हो गई थी, तब सुमन ने ही रफी साथ के साथ कई गाने गाए।

कुछ निजी जीवन से जुड़ा सब कुछ
सुमन ने बाद में 1958 में रामानंद कल्याणपुर से शादी की। उनकी एक बेटी हुई, चारुल अग्नि, जो अमेरिका में सेटल हो गईं। सुमन के पति रामानंद हर शो में उनके साथ जाया करते थे। कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 2009 में लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Shahid Kapoor: डांस में शाहिद कपूर को कौन सी अभिनेत्री दे सकती है टफ कंपटीशन, बोले- बहुत अच्छी डांसर हैं...

विज्ञापन

सुमन कल्याणपुर के शानदार गाने
सुमन कल्याणपुर को उनके शानदार गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'तुम मर्द निकालोगे घूंघट जब राज हमारा आएगा', 'आज कल तेरे मेरे प्यार', 'है न बोलो बोलो', 'न न करते प्यार', 'तुमने पुकारा और', 'रहें न रहें', 'इतना है तुमसे प्यार मुझे', 'सुनो सुनो रे कहानी', 'ना तुम जानों न हम', 'दिल गम से जल रहा है', 'मेरे संग गा', 'मेरे महबूब न जा', 'जो हम पे गुजरती है', 'बहना ने भाई की कलाई में' आदि कई गाने काफी हिट हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें