सलमान के सुल्तान का एक और गाना रिलीज हो गया है। सुल्तान के इस नए रोमांटिक गाने को सुनकरआपको भी इससे प्यार हो जाएगा। ये वही गाना है जिसे पहले अरिजीत सिंह ने गाया था लेकिन खुद सुल्तान के साथ हुए विवाद के बाद अरिजीत की छुट्टी कर दी गई थी और इस रोमांटिक गाने पर किसी और ने अपना कब्जा कर लिया। वो और कोई नहीं बेहतरीन रोमांटिक गायक राहत फतेह अली खान हैं।
हाल ही में बुधापेस्ट से सुल्तान की शूटिंग खत्म कर सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुंबई वापस लौटे हैं। इसी बीच उनकी फिल्म का दूसरा गाना 'जग घुमिया' रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही सुल्तान का पहला गाना 'बेबी को बेस पसंद है' रिलीज किया गया था जो कि दर्शकों में काफी हिट हो चुका है। वहीं जग घुमिया गाने में सलमान और अनुष्का के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई गई है। दोनों इस रोमांटिक नंबर को इन्जॉय करते नजर आए हैं।
आप भी सुनिए सुल्तान का नया गाना 'जग घुमिया'
क्लिक करें-