गुरुवार को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित का देहांत हुआ। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे। उनके भाई और जाने-माने म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित इसमें शामिल हुए। हालांकि, बॉलीवुड से सिर्फ शबाना आजमी और पूनम ढिल्लों को ही उनके अंतिम संस्कार में देखा गया।
अंतिम दर्शन में दिखा परिवार
सुलक्षणा पंडित के अंतिम संस्कार में पूरा परिवार शामिल दिखा। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।