सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने पांच साल के रिश्ते को तब तक लोगों की नजरों से दूर रखा, जब तक कि वे इसे सबके सामने लाने के लिए तैयार नहीं हो गईं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर मुंबई के एंटरप्रेन्योर शौमिक शेट्टी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। 31 जुलाई को टस्कनी में सगाई करने वाले इस कपल ने बताया कि अपने रिश्ते को प्राइवेट क्यों रखा?
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकृति कक्कड़ ने क्यों छुपाया रिश्ता?
- हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सिंगर ने कहा कि जब हम इस रिश्ते में आए, तो हमें अपने रिश्ते पर बहुत गर्व हुआ।
- हमने सोचा कि जब सही समय आएगा तभी इसकी घोषणा करना सही रहेगा।
- सुकृति कहती हैं कि जब आप रिश्ते छिपाते हैं, तो यह आपकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन जाता है।
- हमारे परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों को हमेशा पता था।
- हमें इसे प्राइवेट रखना पसंद है और यह हमेशा ऐसा ही रहेगा।
- इसकी बहुत अहमियत है। मैं 'नजर' में बहुत विश्वास रखती हूं।
काम पर ध्यान देना चाहती थीं अभिनेत्री
कपल ने यह भी बताया कि वे अपने रिश्ते और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग-अलग रखना चाहते थे। कक्कड़ कहती हैं, 'हम अपने काम पर बहुत फोकस्ड हैं। इसलिए, ऐसी कोई भी चीज जो हमारे काम से ध्यान भटकाए, हम शुरुआत में नहीं चाहते थे। मगर अब हम इसे पूरी गरिमा के साथ सबके सामने लाना चाहते हैं।'
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अलग-अलग काम फायदेमंद हैं
पांच साल पहले एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले इस कपल की पहली मुलाकात मुंबई के सोहो हाउस में हुई थी।
इस कपल का कहना है कि उनके अलग-अलग व्यक्तित्व और प्रोफेशन उनके लिए फायदेमंद रहे हैं। शौमिक कहते हैं कि 'वह बहुत ही नारी-सुलभ और चुलबुली थीं और पार्टी की जान थीं। आप देख सकते थे कि हर कोई उनकी ओर चुंबक की तरह खिंचा चला आ रहा था। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद आई।'
सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शौमिक ने किया सपोर्ट
वहीं, कक्कड़ का कहना है कि उनके लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो उनके करियर को समझे और उसका समर्थन करे, बिना उन्हें बदलने की कोशिश किए। मुझे शौमिक की यह बात बहुत पसंद है क्योंकि मेरे किसी भी अजीबोगरीब आइडिया में वे मेरा साथ देते हैं। उन्होंने कभी भी मेरी जिंदगी जीने के तरीके में कोई रुकावट नहीं डाली और वे इसमें बहुत सपोर्टिव रहे हैं।
कब होगी कपल की शादी?
कपल की शादी अगले साल होने की संभावना है। कपल डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में सोच रहा है। हालांकि, वे शादी की डिटेल्स तय करने में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। कक्कड़ कहती हैं, 'कोई जल्दबाजी नहीं है। हम आराम से समय लेंगे और प्लानिंग के मूड में आएंगे, क्योंकि हम दोनों ही अच्छी तरह से प्लानिंग करने वाले लोग हैं।