फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारेपन से आजिज सिंगर का ऐलान, 'इस साल शादी न हुई तो कुएं में कूद जाऊंगा'

Thu, 23 Mar 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह
विज्ञापन
शादी वो लड्डू है जो खाए तो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। फिलहाल बॉलीवुड का एक बड़ा सिंगर अपने कुंवारेपन से आजिज आकर शादी का लड्डू खाना चाहता है। अगर इस साल शादी न हुई तो सिगंर ने कुंए में कूद जाने की धमकी भी दे डाली है।
विज्ञापन


यहां बात हो रही है मशहूर प्ले बैक सिंगर सुखविंदर सिंह की जो इस साल शादी करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा, 'प्लीज कोई मेरी शादी करवा दो। अगर इस साल मेरी शादी नहीं हुई तो मैं कुएं में कूदकर अपनी जान दे दूंगा।' 

यहां उन्होंने ये भी बताया कि म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान भी चाहते हैं कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाए। लेकिन जाने क्या योग हो रहे हैं लाख चाहने के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


सुखविंदर ने आगे बताया, 'मैं पिछले तीन दिनों से ए आर रहमान के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में था और वे हमेशा मुझे शादी को लेकर परेशान किया करते थे।'


 
विज्ञापन

'पति-पत्नी पर बने जोक से डरता था'

सुखविंदर सिंह
इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया कि उनके दोस्त उन्हें पति और पत्नी पर बने जोक भेजा करते थे। एक दोस्त ने उन्हें एक तस्वीर भेजी थी जिसमें पति, पत्नी के पीछे उसके शॉपिंग बैग लेकर चल रहा था। सुखविंदर ने कहा, 'ये सारी चीजें मुझे हमेशा डरा देती थीं और इसी वजह से मैंने अभी तक शादी नहीं की।'

अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में इस रिश्ते को बेहद अहम मानता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरी बीवी पुराने रीति-रिवाज फॉलो करे और ये माने कि पति का दर्जा पत्नी से हमेशा ऊपर होता है। मैं इसे बराबर मानता हूं और चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी ऐसी ही सोच रखे। मैं चाहता हूं कि जब भी वह मेरे साथ हो तो हमेशा स्पेशल फील करे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें