जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश ने अपने द्वारा लिखी इस चिट्ठी में दावा किया है कि नोरा फतेही, जैकलीन से चिढ़ती थीं और चाहती थीं कि वह अभिनेत्री को छोड़ दें। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने कहा, 'जैकलीन और मैं सीरियस रिलेशनशिप में थे और यही वजह थी कि नोरा उससे चिढ़ती थीं। नोरा की चिढ़ इस हद तक बढ़ गई थी कि उसने मुझे जैकलीन के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया था। नोरा चाहती थीं कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उनके साथ डेटिंग करना शुरू कर दूं। नोरा मुझे दिन में तकरीबन 10 बार फोन करती थीं, लेकिन मैं उनके फोन का जवाब नहीं देता था। वह मुझ पर दबाव बनाती थी कि मैं उन्हें फोन करता रहूं।' इसके अलावा सुकेश ने कहा कि नोरा ने आर्थिक अपराध ब्यूरो के सामने अपना बयान भी बदला है।
Bholaa Teaser: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, कल आई खबरों के मुताबिक जैकलीन और नोरा के अलावा सुकेश से किसी और मॉडल के भी तार जुड़े हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई याचिका में दावा किया गया है कि सुकेश से मिलने तिहाड़ में जैकलीन और नोरा के अलावा एक और मॉडल/ एक्ट्रेस आती थी। इसके साथ ही बहुत से खुलासे हुए, जिनसे साफ था कि सुकेश तिहाड़ में बंद होने के बावजूद एक आलीशान जिंदगी जीता था।