सुजॉय ने की कलाकारों की तारीफ
उन्होंने कहा, "जब आप कुछ लिखते हैं या जब आप एक चरित्र बनाते हैं तो आप बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। जब आप इसे निभाने के लिए एक अभिनेता को देते हैं, तो यह लगभग अपने बच्चे को किसी को देने जैसा है। जिस तरह से विजय, जयदीप और करीना ने पात्रों की अपनाया, इससे मैं बहुत खुश था। हर किसी ने फिल्म को बहुत कुछ दिया है। मैं थोड़ा डरा हुआ हूं, यह मेरी जिम्मेदारी है।''
करीना की तारीफ में कही यह बात
पीटीआई से इस बातचीत में घोष ने करीना के प्रोफेशनलिज्म की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "वह न केवल एक पेशेवर रूप में एक अभिनेत्री हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं।" बता दें कि 57 वर्षीय निर्देशक वर्तमान में अपने नवीनतम प्रोडक्शन वेंचर "ब्लाइंड" के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी नाम की 2011 की कोरियाई फिल्म की रीमेक है।
ब्लाइंड के निर्माता हैं सुजॉय
उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मूल फिल्म देखने के बाद वह भारतीय दर्शकों को इसकी कहानी सुनाने के इच्छुक थे। फिल्म में सोनम कपूर आहूजा लीड रोल में हैं। वहीं, इसे शोम मखीजा ने निर्देशित किया है। घोष ने कहा, ''ब्लाइंड' के बारे में सबसे रोमांचक बात यह थी कि एक महिला जो दृष्टिबाधित है, एक अपराध की चश्मदीद गवाह है। यह कैसे संभव है? जब हमने मूल फिल्म देखी तो हम वास्तव में इसे बनाना चाहते थे। विचार यह था कि आप एक कोरियाई फिल्म को भारतीय फिल्म में कैसे ढालते हैं। शोम ने इस पर कड़ी मेहनत की है।"
इन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार