फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: सुहाना खान ने आलिया छिबा को किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीरें...

Mon, 17 Jan 2022 01:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें सुर्खियां बटोरना आता है। सुहाना खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें सुर्खियां बटोरना आता है। सुहाना खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अब सुहाना खान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर चचेरी बहन आलिया छिबा की जन्मदिन की पार्टी से तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन


पहली तस्वीर में कैमरे की तरफ पोज देते हुए दोनों बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों ने मिरर सेल्फी ली है। स्टार किड सुहाना खान ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जबकि बर्थडे गर्ल आलिया ने मैरून ड्रेस पहन रखी है। गौरतलब है कि सुहाना और आलिया एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आलिया छिबा, गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी हैं। वह पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

सुहाना खान ने नवंबर में न्यूयॉर्क को अलविदा कहते हुए भावनात्मक पोस्ट लिखी थी। वह न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही थीं। यह भी कहा जा रहा है कि वह 'द आर्चीज' में अपनी शुरुआत कर सकती हैं जो कि अमेरिकी कॉमिक श्रृंखला का नेटफ्लिक्स रूपांतरण है। सुहाना ने न्यूयॉर्क छोड़ते वक्त एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी। जिस पर लिखा था, चिंता मत करो। भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यू यॉर्कर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें