फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फिल्म से प्रियंका को दिल दे बैठे थे शादीशुदा अक्षय, अब 13 साल बाद बन रहा उसका सीक्वेल

Wed, 21 Feb 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐतराज’ का सीक्वल बनना लगभग तय है। फिल्ममेकर सुभाष घई ने खुद इसका ऐलान किया है। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर यह फिल्म काफी बोल्ड टॉपिक पर बनी थी। फिल्म में प्रियंका सोनिया रॉय के निगेटिव किरदार में नजर आईं थीं। जिससे उन्हें काफी वाह-वाही मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka
खबरों की माने तो सुभाष घई के पास इस फिल्म की स्किप्ट पिछले दो साल से पड़ी थी। मगर अब इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार है। खबरों की माने तो सुभास घई ने प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म को साइन करने का मन बना लिया है। प्रियंका भी इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

3 of 5
akshay
फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी प्रियंका इनदिनों ‘क्वोंटिको’ के सीजन 3 को शूट कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ में नजर आएंगी। बता दें इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें मीडिया में काफी गर्म थी।

4 of 5
खबरों में इनके प्यार के किस्से काफी छपे लेकिन इन दोनों ने अपने प्यार को कभी स्वीकार नहीं किया। अक्षय कुमार पहले से शादीशुदा थे। मगर वह प्रियंका से खुद को दूर कर पाने में असफल रहे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक जब ट्विंकल को अपने पति के अफेयर का पता चला तो उन्होंने अक्षय को तलाक देने की धमकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड के इस कपल ने इन खबरों को झूठा बताया था। खबरें ये भी थीं कि अपनी शादी को टूटने की कगार पर देखते हुए अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली थी। बाद में ट्विंकल ने इस शर्त पर उनकी लाइफ में वापसी की थी कि वो प्रियंका के साथ फिल्में नहीं करेंगे। साल 2005 में आई फिल्म वक्त में दोनों आखिरी बार साथ दिखे थे और इस बात को लगभग 13 साल हो गए हैं। अगर, दोनों एक साथ इस सीक्वल में काम करते है तो दर्शकों को इन्हें एक साथ देखना किसी सपने से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें