सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'नमस्ते आदित्य। हिंदी सिनेमा में इस खूबसूरत फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। कल मैंने फिल्म देखी और आपकी कहानी कहने का तरीका, अध्यायों का ढांचा, किरदारों के संघर्ष, चुनौतियां, कास्टिंग, कैमरा का काम, असली लगने वाली एक्शन, सेट डिजाइन और छोटे-छोटे रोल वाले कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ नहीं थक रही। यह फिल्म अपनी सारी सफलता की पूरी हकदार है। आपकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।'
कौन हैं सुभाष घई?
सुभाष घई एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। जिन्हें बॉलीवुड का 'शोमैन' कहा जाता है। उन्होंने 'कालीचरण', 'कर्ज', 'कर्मा', 'राम लखन', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी कई सफल फिल्में बनाईं हैं।