फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की 'खलनायक' के सीक्वल की तैयारियां शुरू

Wed, 16 Dec 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से शो मैन सुभाष घई की फिल्म खलनायक के रीमेक और सीक्वल दोनों की चर्चाएं हैं। खबर आ रही है कि फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 1993 में आई इस सुपरहिट फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। बताया जाता है कि सीक्वल में संजय के साथ में टाइगर श्रॉफ होंगे। उल्लेखनीय है कि टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने खलनायक में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था।
विज्ञापन


चर्चा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर घई की देखरेख में काम शुरू हो चुका है। खलनायक जहां पर खत्म हुई थी वहां से इसके सीक्वल की कहानी शुरू होगी। इससे पहले कुछ मौकों पर घई ने कहा था कि वह सीक्वल बनाना तभी पसंद करेंगे जब कोई अच्छी और ठोस कहानी होगी।

घई के अनुसार जब तक आपके पास पिछली फिल्म से ज्यादा अच्छी कहानी न हो सीक्वल बनाने का कोई मतलब नहीं होता। खलनायक में माधुरी दीक्षित नायिका थीं। कहा जा रहा है कि खलनायक के सीक्वल का निर्देशन खुद सुभाष घई नहीं करेंगे बल्कि इसके लिए नए निर्देशक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें