फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांची' के फर्स्ट लुक में खुद दिखेंगे सुभाष घई

Fri, 04 Oct 2013 07:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह शायद एक अजूबा होगा। सुभाष घई की नई फिल्म 'कांची' के फर्स्ट लुक में सुभाष घई खुद ही हीरो के रूप में पोस्टर में दिखेंगे।
विज्ञापन


सुभाष घई 'कांची' फिल्म से लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक तिवारी और मिष्ठी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कार्तिक दो फिल्मों पुराने हैं और मिष्ठी की यह पहली फिल्म होगी।

चूंकि दोनों कलाकार नए हैं इसलिए सुभाष घई ने फैसला किया है कि फिल्म के फर्स्ट लुक में कलाकारों को प्रमोट करने के बजाय सुभाष घई खुद फिल्म के पहले पोस्टर में नजर आएंगे।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सुभाष घई ने कहा कि कांची फिल्म की टीम चाहती थी कि फिल्म के फर्स्ट लुक में कलाकारों को प्रमोट करने के बजाय इसे सुभाष घई की वापसी के तौर पर इसे दिखाया जाए।

सुभाष घई की टीम की बात मान ली है। सूत्रों के अनुसार फिल्म के पहले लुक में सुभाष घई कुछ उस अंदाज में बांहे फैलाए हुए दिखाए देंगे जैसे कभी टाइटैनिक के पोस्टर में फिल्म के नायक-नायिका दिख रहे थे।
विज्ञापन


सुभाष घई पहले भी अपनी फिल्मों के कुछ दृश्यों में दिखते रहे हैं। कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं जिसमें सुभाष घई एक नहीं कई बार फिल्म में दिखे थे। ऐसा वह इसलिए करते आए हैं क्योंकि वह फिल्मों में हीरो बनने ही आए थे। लेकिन वह डायरेक्टर बन गए।

सुभाष घई की तरह प्रकाश झा और प्रभुदेवा भी अपनी निर्देशित की हुई फिल्मों में एक-आध बार दिख जाते हैं।

सुभाष घई निर्देशित फिल्म कांची इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक गांव में रहकर संघर्ष कर रही लड़की की कहानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें