फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन का नाम सुनकर रो पड़े थे अनु मलिक, समीर बोले- 'उनके हौसलों को पस्त करना..'

Wed, 07 May 2025 09:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना ने बुधवार को अंजाम दिया है, इसके जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। इस सैन्य ऑपरेशन पर बॉलीवुड के कलाकार अपने विचार साझा कर रहे हैं। फिल्ममेकर सुभाष घई, कंपोजर अनु मलिक और गीतकार समीर अनजान ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। 

विज्ञापन
सुभाष घई, अनु मलिक और समीर अनजान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक इवेंट के दौरान एएनआई से फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई, म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक और गीतकार समीर अनजान ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने मन की बात साझा की। भारत सरकार और सेना को शुक्रिया कहा। जानिए, इन तीनों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या-क्या कहा?

विज्ञापन


सुभाष घई ने भारतीय सेना को सराहा 
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। एएनआई से बातचीत में वह कहते हैं, ‘लड़ाई, युद्ध किसी भी देश को पसंद नहीं है। अगर वो इंसान हैं तो किसी भी देश को ये पसंद नहीं है। लेकिन आतंकवादी मासूम लोगों को खेलते-खेलते और खाते-पीते हुए मार रहे हैं ये तो इंसानियत के खिलाफ बात हुई, इसलिए ये युद्ध शुरू हुआ। हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने इसका जवाब दिया है।' 



अनु मलिक बोले हमारी सेना दुनिया में बेस्ट
ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक कहते हैं, ‘ये जो टाइटल है ना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, इस शब्द से शक्ति मिलती है। जब घर पर हमने इस ऑपरेशन का नाम सुना तो हम रोने लगे। जिस लड़की का पति पहलगाम आंतकी हमले में मारा गया, आज उस लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘शुक्रिया पीएम मोदी जी, हमारी बात सुनने के लिए शुक्रिया।’ अनु मलिक आगे कहते हैं, ‘मैं ज्यादा कुछ कहूंगा तो फिर रो दूंगा। बस इतना ही कहूंगा कि ईस्ट हो या वेस्ट इंडियन आर्मी है बेस्ट।’ 
विज्ञापन

इसी तरह गीतकार समीर अनजान भी कहते हैं, ‘ये युद्ध नहीं है, उस हैवानियत (पहलगाम आंतकी हमला) के खिलाफ इंसानियत की लड़ाई है। ये प्रतिशोध तो बहुत जरूरी था, उनको सबक सिखाना बहुत जरूरी है उनके हौसलों को पस्त करना बहुत जरूरी है।’  

 



इस तरह अंजाम दिया गया ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार सुबह ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की मीडिया ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें