फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील के पिता का कोविड 19 से निधन

Sun, 20 Sep 2020 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदित्य सील, रवि सील - फोटो : instagram/adityaseal
विज्ञापन

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम कर चुके अभिनेता आदित्य सील के पिता और निर्माता रवि सील का कोविड 19 से निधन हो गया। छह सितंबर को रवि सील का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को रवि सील ने दम तोड़ दिया। आदित्य सील के करीबी दोस्त ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी।  

विज्ञापन


रवि सील फिल्में प्रोड्यूस करते थे। उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों में अभिनय भी किया है। आदित्य पिछले कुछ दिन से काम में व्यस्त थे, साथ ही वो अपने पिता की देखभाल कर रहे थे। कोविड 19 के नियमों के बीच उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

आदित्य मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। उनके एक दोस्त ने बताया कि, 'छह सितंबर को रवि अंकल का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें आठ सितंबर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अंधेरी में कोविड 19 के विशेष इलाज के लिए ले जाया गया। 18 सिंतबर की सुबह को रवि अंकल का निधन हो गया। उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें