राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में जहां राजकुमार और श्रद्धा की तारीफ की जा रही है तो वहीं चुड़ैल के किरदार ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्या आप जानते हैं कि फिल्म में चुड़ैल का किरदार निभा रही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नहीं, कोई और है, जो बेहद खूबसूरत है। फिल्म के रोल को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।