फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strange World Trailer: रोमांचक सफर पर ले जाने को तैयार डिज्नी वॉल्ट, रिलीज हुआ 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' का ट्रेलर

Thu, 22 Sep 2022 02:28 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियोज एक बार फिर से अपनी नई एनिमेटेड फिल्म 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' से लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है। फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्ट्रेंज वर्ल्ड डिज्नी की एनिमेशन फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी वर्ल्ड अपने दर्शकों के लिए फिल्म 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' के साथ एक बार फिर से रोमांच भरी कहानी लेकर हाजिर हो गया है। यह फिल्म बड़ों को तो एडवेंचर भरे सफर पर ले जाने का वादा करती ही है, इसके साथ ही इसके कैरेक्टर बच्चों को भी बेहद पसंद आने वाले हैं क्योंकि यह एक एनिमेटेड फिक्शन फिल्म होगी। फिलहाल बता दें कि 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद आप भी इस रोमांचक सफर का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे।

विज्ञापन

खोजकर्ताओं के परिवार की कहानी है स्ट्रेंज वर्ल्ड
फिल्म में खोजकर्ताओं के परिवार के बारे में दिखाया गया है, जो हैरान कर देने वाले खास खोजी मिशन पर हैं। जिसमें आपको एडवेंचर के साथ जबरदस्त शरारत भी देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म एक फुल पावर पैक एंटरटेनर होगी। फिलहाल इसका ट्रेलर भी काफी शानदार है। जिसमें आप कुछ बच्चों, उनके माता-पिता और हैरान कर देने वाले तीन पैर के कुत्ते को देख सकते हैं, जो उनके साथ मिशन पर भी नजर आ रहा है।

Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

 
विज्ञापन

भारतीय सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी स्ट्रेंज वर्ल्ड
बात करें 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' की वॉयस कास्ट की तो इसमें जेक गिलेनहाल, डेनिस क्वैड, जबौकी यंग-व्हाइट, गेब्रियल यूनियन, लुसी लियू, हैं। यह फिल्म ऑस्कर विजेता डॉन हॉल और सह निर्देशक व लेखक क्यूई गुए द्वारा अभिनीत है। फिल्म को रॉय कोनली द्वारा निर्मित किया गया है, जिन्होंने साल 2014 में  वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियोज की फिल्म 'बिग हीरो 6' के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता था। एक्शन से भरपूर एडवेंचर 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' फिल्म 25 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इसे अंग्रेजी में ही रिलीज किया जाएगा और ट्रेलर भी अंग्रेजी में ही जारी किया गया है।

यहां देखें 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें