फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strange World: डिज्नी हॉटस्टार का दर्शकों को खास गिफ्ट, इस तारीख से ओटीटी पर देखी जा सकेगी स्ट्रेंज वर्ल्ड

Wed, 14 Dec 2022 11:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्ट्रेंज वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद से ही भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरिजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, जिनका एक बड़ा दर्शक वर्ग है। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा का बड़ा खिलाड़ी डिज्नी प्लस हॉटस्टार अब दर्शकों के लिए एक और नई फिल्म लेकर आ रहा है। बता दें कि वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की फिल्म "स्ट्रेंज वर्ल्ड" 23 दिसंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

स्ट्रेंज वर्ल्ड की कहानी एक साहसी और खोजी परिवार पर आधारित है, जोकि एक बड़े ही उत्साही क्रू के साथ अज्ञात और खतरनाक जमीन को नेविगेट करने की कोशिश करते हैं। उनके साथ स्प्लैट नाम का एक पारिवारिक कुत्ता भी है और इसके साथ ही उनके साथ कई खूंखार जीव भी हैं, जो कि इस खतरनाक साहसिक यात्रा में उनका साथ देते हैं।

इस एनीमेशन फिल्म में कई दिग्गज हॉलीवुड अभिनेताओं ने अपनी आवाज दी है। जिनमें ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड नोमिनी अभिनेता जेक गिलेनहाल भी शामिल हैं। उन्होंने लीड किरदार क्लैड को अपनी आवाज दी है। वहीं ऐमी और दो बार के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नॉमिनी डेनिस क्वैड ने फिल्म में लीड किरदार के लार्जन दैन लाइफ फादर के किरदार जैगर को अपनी आवाज दी है। वहीं कॉमेडियन, अभिनेता लेखक निर्देशक फिल्म निर्माता और संगीतकार जाबुकी यंग व्हाइट ने सर्चर के 16 साल के बेटे के किरदार एथन को अपनी आवाज से नवाजा है।


यह भी पढ़ें: 100 करोड़ लेकर 'पठान' बने SRK, तो जॉन ने दी दीपिका को मात, स्टार कास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

अभिनेत्री, निर्माता, बेस्टसेलिंग लेखक और टाइम 100 कवर पेज पर अपनी जगह बनाने वाली गेब्रियल यूनियन ने मेरिडियन क्लैड के किरदार को अपनी आवाज दी है जिसने  फिल्म में सर्चर की साथी का किरदार निभाया है जो कि एक कुशल पायलट भी हैं। इसी के साथ अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक और बेहद उम्दा कलाकार लुसी लियू ने कैलिस्टो मल के किरदार को अपनी आवाज दी है जिसने एवलोनिया के निडर नेता की भूमिका निभाई है जो कि इस अजीब दुनिया में खोज का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि इस फिल्म को ऑस्कर विनिंग निर्देशक डॉन हॉल ने सह-निर्देशक और लेखक क्यूई गुयेन के साथ डायरेक्ट किया है। वहीं ऑस्कर विनिंग रॉय कोनली द्वारा प्रोड्यूसर की गई यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी हैं। दर्शक इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी की 'पार्वती' ने अपने रियल लाइफ ‘महादेव’ संग की सगाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें