फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी फिल्मों में निभाती थीं हीरोइन का रोल, कुछ समय बाद सड़कों पर मांगती दिखीं भीख; जानें इस एक्ट्रेस की कहानी

Sun, 31 May 2026 09:06 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानिए भोजपुरी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस के बारे, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि मुंबई की सड़कों पर भीख मांगती दिखीं।   
विज्ञापन
मिताली शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मों की दुनिया जितनी हसीन दिखती है, उतनी होती नहीं। इस बात का सटीक उदाहरण भोजपुरी सिनेमा की ये एक्ट्रेस हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई निकली तो थीं, लेकिन वहां ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद वो सड़कों पर भीख मांगती दिखीं। जानिए इस एक्ट्रेस के बारे में। 

विज्ञापन

कभी थी इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा
भोजपुरी फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में कभी अपनी पहचान बनाने वाली मिताली शर्मा को एक समय उभरता हुआ चेहरा माना जाता था। अपने शुरुआती काम की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान भी बना ली थी और कई फिल्ममेकर उन्हें जानते थे।

लेकिन धीरे-धीरे उनके पास काम आना कम हो गया। फिल्मों के ऑफर घटते गए और मुंबई जैसी महंगी और प्रतिस्पर्धी इंडस्ट्री में खुद को संभालना उनके लिए मुश्किल होता चला गया।

ऐसे बिगड़े हालात
दिल्ली की रहने वाली मिताली बड़े सपनों के साथ मुंबई आई थीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में आने के बाद उनका परिवार से भी दूर हो गया। ऐसे में उनके पास न तो कोई मजबूत सहारा था और न ही आर्थिक मदद।

काम की कमी, अकेलापन और लगातार रिजेक्शन ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। वक्त के साथ उनकी मानसिक हालत भी बिगड़ने लगी और वो इस स्थिति से जूझती रहीं।

जब सड़क पर भीख मांगती दिखीं एक्ट्रेस 
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब खबरें आईं कि मिताली शर्मा को मुंबई के लोखंडवाला इलाके में सड़कों पर बेहद खराब हालत में देखा गया। बताया गया कि वो भीख मांगती हुई नजर आईं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि कभी वो फिल्मों में काम करती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने उन्हें इस हालत में देखकर हस्तक्षेप किया और हिरासत में लिया। इस दौरान यह भी कहा गया कि उन्होंने पुलिस से बचने की कोशिश की और थोड़ा आक्रामक व्यवहार भी किया।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में सबसे पहले मांगा खाना 
पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद उन्होंने सबसे पहले खाने की मांग की। उनकी हालत को देखते हुए पुलिस भी परेशान हो गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल मदद दी गई और उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी

मिताली शर्मा की ये कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि उस सच्चाई को दिखाती है जो ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपी होती है, जहां सफलता के साथ-साथ संघर्ष और अकेलापन भी होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें