फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने बताई रणबीर से ब्रेकअप की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को पता है कि दीपिका रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, और उनका उनके साथ अलगाव हो गया था। लेकिन हाल ही में दीपिका ने एक खुलासा किया है कि उनका रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद वह बहुत रोई थी।
विज्ञापन


दीपिका कहती है, ऐसा नहीं है कि यह सब मेरे दिमाग के पार हो चुका है। हम दोनों ही अब आगे बढ़ चुके है। इसने हम दोनों को ही और बेहतर इंसान बना दिया है। इस से मुझे सीखने को मिला है कि मुझे किसी भी इंसान या चीज से इस तरह से लगाव नहीं करना चाहिए।

मैं फूट-फूट कर रोई थी

हकीकत ये थी कि ब्रेकअप के बाद मुझे अपने आप को संभालना था। मैं अपने ब्रेक अप के बाद बहुत रोई थी। लेकिन अब मैं पहले से बेहतर इंसान हो चुकी हूँ और इसके लिए रणबीर कपूर को धन्यवाद है।"

​वहीं जब उनसे उनके आज के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में बात की गई तो ​उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं ऐसी जगह पर हूँ, जहाँ मैं कुछ भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहती। मेरे पास किसी इंसान का चुनाव करने का अवसर है। और उसके बारे में जानने के बाद ही मैं उसके साथ रिश्ते में उतरने के बारे में सोचूंगी।"
विज्ञापन

अब दीपिका किसी और के साथ

दीपिका पादुकोन अब सिंगल नहीं रहीं। इन दिनों वह रणबीर सिंह के साथ डेटिंग कर रहीं हैं। उनकी डेटिंग ‌इतनी आगे बढ़ गई है कि कुछ समय पहले रणबीर सिंह दीपिका पादुकोन के घर रात में रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें